कौशांबी के प्रभारी AD मत्स्य सस्पेंड, मत्स्य जीवी समिति के गठन में लापरवाही बरतने का आरोप, मत्स्य मंत्री की नाराजगी के बाद कार्रवाई

कौशांबी के प्रभारी AD मत्स्य सस्पेंड, मत्स्य जीवी समिति के गठन में लापरवाही बरतने का आरोप, मत्स्य मंत्री की नाराजगी के बाद कार्रवाई

कौशाम्बी जिले में शासन ने सहायक निदेशक मत्स्य गिरीश चंद्र यादव को निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया है। उन पर मत्स्य जीवित समितियों के गठन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद की नाराजगी के बाद प्रमुख सचिव ने यह कठोर कदम उठाया है।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब मंत्री निषाद ने अक्टूबर की शुरुआत में जनपद का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान उन्होंने फिसरीज से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिलाधिकारी से मांगी। जिलाधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि जनपद में मछुआ कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। विशेष रूप से सहायक निदेशक गिरीश चंद्र यादव ने मत्स्य जीवित समितियों का गठन नहीं किया, जिससे मंत्री ने बैठक के दौरान नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में विभागीय योजनाओं और लक्ष्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गिरीश चंद्र यादव पर विभागीय कार्यों में अनियमितताओं के चलते यह कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ मुख्य आरोप जलाशयों की नीलामी, मत्स्य जीवित सहकारी समितियों का गठन, किसान क्रेडिट कार्ड योजना और मछुआ कल्याण कोष योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति में असफलता का है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More