अदमापुर गांव में दैनिक क्रिया के लिए तालाब के पास गई किशोरी की डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के अदमापुर गांव की एक किशोरी की शनिवार को 11 बजे तालाब में डूब कर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अदमापुर फत्तेपुर बेला निवासी शिवभवन लोधी गुजरात के राजकोट में मजदूरी करते हैं उनकी 17 वर्षीय बेटी सलोनी शनिवार सुबह मां सुनीता देवी और बहन के साथ धान काटने के लिए खेत गई थी। इसी दौरान वह दैनिक क्रिया के लिए पास स्थित तालाब के समीप चली गई। वहां पर पैर फिसलने से डूब गई। किशोरी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया घंटे भर बाद तालाब में उसकी लाश उतराती हुई मिली। घटना के बाद से परिवारी जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे की औपचारिकता पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






