खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/ 7007720588
भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को तहसील परिसर में बैठक कर जिला कार्यकारिणी का गठन किया। गठन के बाद उन्होंने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने बुधवार को तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कार्यकारिणी में शब्बर अली को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राम प्रकाश पाठक को जिला उपाध्यक्ष, शिव शंकर पांडेय को जिला महासचिव, सुरजन सिंह यादव को जिला प्रवक्ता, जगदीश नारायण को जिला संरक्षक, श्याम बाबू द्विवेदी को जिला कोषाध्यक्ष, नन्हें तिवारी को मीडिया प्रभारी और अश्वनी कुमार को जिला संयोजक मनोनीत किया है। वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर साजन पाल, गोविंद नारायण मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, उषा देवी राजपूत महिला मोर्चा की अध्यक्ष, कमला देवी को जिला उपाध्यक्ष, मंजू तिवारी को महिला मोर्चा तहसील चायल अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष सिराथू मनीषा देवी, तहसील अध्यक्ष चायल पद पर यशवंत सिंह राठौड़, शरद कुमार मिश्रा चायल प्रवक्ता, मुन्ना लाल गौतम को तहसील उपाध्यक्ष, अशोक कुमार भारतीय को तहसील सचिव, देव कुमार राजपूत को तहसील संगठन मंत्री, राजकुमार राजपूत को तहसील सिराथू अध्यक्ष, बुद्ध प्रकाश पाठक को उपाध्यक्ष, शिव शरण को सचिव, जवाहरलाल को प्रवक्ता, सूर्यपति को कड़ा ब्लॉक का अध्यक्ष, सूर्यवती को महिला मोर्चा का अध्यक्ष, अफसर अली को तहसील युवा मोर्चा अध्यक्ष, देवीलाल राजपूत को सिराथू ब्लॉक अध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार दीक्षित को सिराथू तहसील प्रभारी और जितेंन्द्र कुमार यादव को मंझनपुर तहसील अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन करने के बाद जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।






