कौशांबी में अनियंत्रित बाइक नहर में पलटी, तीन की मौत

कौशांबी में अनियंत्रित बाइक नहर में पलटी, तीन की मौत

कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बाजापुर गांव के समीप रविवार रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में उसपर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
मंझनपुर के टेंवा गांव की सुखरानी (14), अंजली और फतेहपुर के धाता थाना क्षेत्र के बमरौली निवासी लल्लू (30) व विष्णु सरोज (18) आपस में रिश्तेदार थे। रविवार की रात सभी एक ही बाइक पर सवार होकर दशहरा मेला देखने मंझनपुर आए थे। मध्य रात्रि के करीब बाजापुर के पास इनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में अंजली तथा विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लल्लू ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुखरानी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More