प्रेमी के साथ भागी महिला महीनों बाद वापस लौटी, अब पति के साथ रहने पर अड़ी

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/ MO:7007720588

पिपरी थाना इलाके के एक गांव की शादीशुदा महिला अचानक अपने पति को छोड़कर प्रेमीे के साथ चली गई। कुछ महीने प्रेमी के साथ रहने के बाद अब वह लौट आई है और पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

लोधौर चौकी इलाके के एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले थाना इलाके की एक युवती के साथ हुई थी। उसको एक दो साल की बेटी भी है। इसी दौरान उसकी पत्नी का महाराष्ट्र के औरंगाबाद निवासी एक युवक से मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क हो गया। दोनों मोबाइल पर घंटों बात करने लगे। इसी दौरान 26 अगस्त को उसकी पत्नी बेटी को घर में छोड़कर  अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दो महीना उसके साथ रहने के बाद अब महिला लौट आई है। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। उसका आरोप है कि प्रेमी ने उसकी इज्जत से खिलवाड़ करने के बाद उसे छोड़ दिया है। पत्नी के लौटने के बाद पति उसे घर में रखना नहीं चाहता है। वह जबरन उसी के साथ घर में रहने की जिद पर अड़ी है। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने एसओ पिपरी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More