BKMSU ने किसान समस्या पर किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में पैदल मार्च निकाल डीएम को संबोधित सौंपा 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन, पीएम आवास घरौनी व बिजली के बिल की समस्या का उठाया मुद्दा
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) ने मंगलवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर मे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने डीएम को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन एडीएम (वित्त राजस्व) को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की घरौनी पीएम आवास सहित बिजली के बिल के निस्तारण जैसे प्रमुख समस्याओं को उठाया गया। अफसर ने मामले मे टीम गठित कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के मैदान मे एक बैठक का आयोजन किया। बैठक मे दर्जनो की संख्या मे आए किसानो ने अपनी समस्या को संगठन के सामने रखा। संगठन के नेताओं ने किसान समस्या पर प्रभावी कार्यवाही के लिए अफसरो को 7 सूत्रीय मांग पत्र दिया है। मांग पत्र देने से पहले डायट मैदान से कलेक्ट्रेट परिसर के बीच किसानों ने पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
नेताओ ने प्रमुख रूप से किसान मजदूर की समसामयिक जनहितकारी स्वामित्व योजना घरौनी अंश निर्धारण, किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंकों की मनमानी तरीके से पैसे काटना, प्रधानमंत्री आवास में किसी भी ग्राम सभा में अंकन न होना, बिजली विभाग द्वारा मीटर रीडिंग बुक न लगाए जाने एवं मनमानी बिल की वसूली तथा नगर पंचायत चरवा ईओ मनमानी रवैया रोकने जैसी प्रमुख मांग उठाई गई।
संगठन के उपाध्यक्ष रमाकांत ने बताया, उन्होंने बिजली, पीएम आवास, पशुधन, नगर पंचायत, बचत खातों से बिना बताए रुपए की कटौती सहित 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी को संबोधित अपर जिला अधिकारी को सौपा है। अफसर से उम्मीद जताई गई है कि वह जल्द ही समस्याओं का निस्तारण करेंगे। यदि 15 कार्य दिवस में समस्याओं के निस्तारण पर कोई कदम नहीं उठाया गया तो संगठन बड़े आंदोलन का फैसला लेगा।






