पुलिस और वन विभाग की उदासीनता से चरवा इलाके की हरियाली हो रही चट
चरवा थाने के बरियावां चौकी अंतर्गत समदा मजरा जलालपुर शाना गांव में लकड़ी माफिया ने दो हरे पेड़ों को धराशायी कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग और पुलिस विभाग को दी। जानकारी होने के बाद भी पुलिस और वन विभाग मौन धारण किए हुए हैं।
एक तरफ प्रदेश की योगी सरकार वृहद पौधारोपण करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी तरफ चरवा थाना इलाके में लकड़ी माफिया हरियाली को चट करने पर लगे हुए हैं। समदा मजरा जलालपुर शाना गांव में गुरुवार सुबह इलाके का लकड़ी माफिया अपने साथ कई मजदूरों को लेकर पेट्रोलिंग आरा मशीन के साथ हरे पेड़ों के पास पहुंचा और देखते ही देखते विशालकाय महुआ के फलदार दो हरे पेड़ को काटकर धराशायी कर दिया। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने की जहमत नहीं समझी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से इलाके की हरियाली चट हो रही है। सूचना देने के बाद भी विभाग माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है।
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI: 7007720588






