
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI: MO; 7007720588
चरवा थाने के चकबादशाहपुर गांव में छत पर सो रहे बालक को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन आनन फानन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
सैयद सरांवा गांव निवासी अर्जुन लाल महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी सुमन की चार साल पहले मौत हो चुकी है। अर्जुन का 12 वर्षीय बेटा हिमांशु अपने ननिहाल चरवा थाने के चकबादशाहपुर में रहता था। वह खा पीकर छत पर चटाई बिछा कर सो रहा था। इसी दौरान उसके हाथ की उंगली में जहारीले सर्प ने काट लिया। सर्प दंश से थोड़ी देर में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे परिजन उसे झाड़फूंक के लिए ओझा के पास ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जांच के बाद डाक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






