मनौरी में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

 

समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 

♦Mo:7007720588

पैगंबर-ए-हजरत मुहम्मद (स.अ) की यौम ए पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी सोमवार को अकीदत के साथ मनाया गया। मस्जिदों में शानदार सजावट की गई। जुलूस ए मोहम्मदी में सलातो सलाम पेश किए गए। समाज व देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गई।

जनपद के विभिन्न इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रीति रिवाज के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इस दौरान नारा ए तकबीर अल्लाहो अकबर, नारा ए रिसालत या रसूल अल्लाह, हुजूर की आमद मरहबा जैसी सदाएं आसमान में गूंज रही थी। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की यौम ए पैदाइश पर सोमवार को मनौरी गांव में अंजुमन ए मोहम्मदिया कमेटी की तरफ से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। बड़ी मस्जिद से जुलूस निकलकर पूरे गांव का गश्त करता हुआ अपने कदीमी रास्ते से जाकर पंचायती बड़ा इमामबाड़ा कलां में शाम को जाकर फातिहा ख्वानी के बाद समाप्त हुआ। जुलूस में हाफिज जफर आकिल ने तिलावत ए कुरआन पाक से जुलूस का आगाज किया। जुलूस में मौजूद अकीदतमंद सरकार की आमद मरहब्बा, नारा ए तकबीर, नारा ए रिसालत, नारा ए हैदरी आदि नारा लगाते रहे। जुलूस के साथ चल रहे खान-ए-काबा और रौजा-ए-मुस्तफा का बनाया गया रौजा आकर्षण का केंद्र रहा। जुलूस में इस्लामी झंडे के अलावा देश का तिरंगा भी शान से लहराया गया। इस मौके पर नियाज अहमद, कुरबान अली, शमशेर अहमद, नासिर अली, तौफीक अहमद, मो.कैफ, गौहर, वासिफ, राशिद, साजिद, घेंचू, गुलाब, मो.शाहिद, सिद्दन, शजर, अब्बास, जुल्फेकार, अजमत, अमजद, बटेर, चांदबाबू, निसार अहमद और मो.तालिब आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More