कौशाम्बी
गांवो के बेरोजगार युवाओं को गांव में मिले रोजगार…. अजय सोनी
समर्थ किसान पार्टी की दर्जनों गांवों में हुई ग्राम मासिक बैठक
समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में 15 सितंबर को ग्राम मासिक बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्यायों एवं संगठन को लेकर चर्चा हुई। साथ ही बेरोजगार युवाओं को ग्राम स्तर पर रोजगार दिलाने को कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की।
रविवार 15 सितंबर को समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में समय 12 बजे से जिले के दर्जनों गांवों जैसे उदहिन बुजुर्ग, घाटमपुर, देवखरपुर, पड़री, टिकरी, महुआखाड़ा, सरसवा, घोसरा, बदलेपुर, उलाचुपुर आदि गांवों में ग्राम मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के माध्यम से पार्टी को गांव स्तर पर मजबूत करने की कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। इस अवसर पर पार्टी द्वारा जनसदस्यता अभियान चलाए जाने को लेकर भी सहमति बनी।

इस अवसर पर सिराथू ब्लॉक के ग्राम सभा उदहिन बुजुर्ग में कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम मासिक बैठक करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को गांव में ही रोजगार मिलना चाहिए ताकि गांवो से प्रतिभा और युवा शक्ति का पलायन रुक सके। आगे कहा कि गांवो के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए गैर जनपद के शहरों और गैर राज्यों की ओर पलायन करना पड़ रहा है जो कि चिंताजनक है। खासकर ग्रामीण उच्चशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए दर दर भटकना पड़ता है जिससे उनका मनोबल गिरता है। ऐसे में केंद्र एवं राज्य सरकार को चाहिए कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को ग्राम स्तर पर रोजगार दे। इस अवसर पर आदित्य तिवारी, जय सिंह लोधी, बहादुर लोधी, रामू विश्वकर्मा, दिलीप सोनकर, डॉ राजेश पटेल, रामबाबू गौतम, छोटे लाल सेन, राज बहादुर सिंह, देवराज सिंह, भैरव प्रसाद गौतम, पुट्टी लाल सोनी, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।







