समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588
सरायअकिल थाने के पुरखास स्थित उपकेंद्र में तैनात अवर अभियंता के मोबाइल फोन पर दबंग ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुरखास स्थित 33/केवी उपकेंद्र में मो.शफीक अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह एक दबंग ने उनके सीयूजी मोबाइल नम्बर पर फोन किया। फोन करने के बाद ही वह गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने आरएसएस का धौंस देते हुए टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली सप्लाई बाधित होने पर यह आए दिन गाली गलोच किया करता था। कई बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहा है। शुक्रवार को पीड़ित अवर अभियंता ने मामले की शिकायत थाने में करते हुए आरोपी दबंग के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।






