भूमि विवाद को लेकर गुलामीपुर में तनातनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजस्व विभाग पर लापरवाही का आरोप, हो सकती है बड़ी घटना

-सबकुछ जानने के बाद भी विवाद का हल नहीं कर रहे अफसर

करारी थाना क्षेत्र के गुलामीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी बनी हुई है। राजस्व विभाग पर लापरवाही करने का आरोप है। स्थिति यह है कि किसी भी दिन बड़ी घटना हो सकती है। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी आला अधिकारियों को नहीं है। अफसर सबकुछ जानने के बावजूद हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

गुलामीपुर निवासी शिवबरन ने बताया कि गांव में उनकी 26 बिस्वा पारिवारिक भूमिधरी जमीन है। 11 अप्रैल 2023 को नाप हुई थी। इसमें साफ हुआ था कि आराजी संख्या 523 पर पीड़ित का मकान बना हुआ है। साथ ही कुछ पेड़ भी लगे हैं। पत्थरगढ़ी तक हो गई थी। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी की आराजी संख्या 524 है, जो सड़क में जा चुकी है। आरोप है कि अभी हाल ही में विपक्षी ने मंझनपुर तहसील के अधिकारियों से साठगांठ कर फिर से पैमाइश कराई। राजस्व कर्मचारियों ने सेहन के बजाए सड़क से नाप की और पीड़ित की भूमि के साथ उसका मकान भी नाप दिया। मंगलवार को विपक्षी ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। नौबत यह है कि किसी भी दिन खून खराबा हो सकता है। आरोप है कि आला अधिकारी पीड़ित की बात ही नहीं सुन रहे हैं। जबकि, वह लगातार कह रहा है कि किसी दूसरी तहसील के लेखपाल व कानून-गो से पैमाइश करा दी जाए तो विवाद का हल हो जाएगा।

खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

Mo:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें