एसडीएम प्रशासनिक के रवैये से अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI, Mo:7007720588

तहसील बॉर एसोसियेशन चायल के अधिवक्ताओं का धैर्य गुरुवार शाम को जवाब दे गया। दर्जनों अधिवक्ता एसडीएम प्रशासनिक पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर नारेबाजी करने लगे। देर शाम होने के कारण अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को बैठक के बाद एसडीएम के खिलाफ हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

 

चायल कस्बा निवासी नूरुत जमां तहसील चायल में प्रैक्टिस करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को वह अपने मुवक्किल की जमानत के एसडीएम कोर्ट गए थे। एसडीएम कोर्ट में दो बजे से मुल्जिम बैठे हुए थे। मुल्जिम की जमानत को लेकर एसडीएम प्रशासनिक ने उनके साथ अभद्रता की। साथी अधिवक्ता के साथ हुई अभद्रता की जानकारी साथियों को हुई तो सभी एसडीएम कोर्ट के बाहर जमा हो गए। सभी अधिवक्ता नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी होने पर महामंत्री राजेश्वर यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साथी अधिवक्ताओं को समझाकर वापस बुला लिया। अधिवक्ताओं ने बताया कि ऐसा कई बार हो चुका है। चायल के अधिकारी अधिवक्ताओं से अभद्रता करते रहते हैं। इस सम्बंध में महामंत्री का कहना है कि शुक्रवार सुबह अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है। बैठक के बाद ही हड़ताल करने का निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर सुल्तान मोहम्मद, सुखलाल यादव, मोहम्मद आमिर, मो.शाहरुख और शनिचंद्र मिश्र आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More