खबरें और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
Mo:7007720588
पिपरी थाने के लोधौर गांव में रंजिश को लेकर दबंगों ने ट्यूटर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
लोधौर गांव निवासी संजय कुमार पुत्र महंगु लाल बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर परिवार का गुजारा करते हैं। उनका गांव के ही हरिलाल सरोज से पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर बुधवार शाम हरीलाल ने परिजनों के साथ मिलकर संजय को गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उन लोगों ने धारदार हथियार से संजय के ऊपर हमला कर दिया। इससे संजय का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।






