जिस मदरसे में छापे गए नकली नोट उसे किया गया सील।
प्रयागराज : जिस मदरसे में मौलवी और उसके साथियों ने नकली नोट छापने का गोरखधंधा करते थे उस मदरसे को पीडीए ने अनाधिकृत बताते हुए सील कर दिया। मदरसे में नकली नोट छापने के रैकेट के खुलासे के बाद ये बड़ी कार्यवाई हुई है। पुलिस कि कार्यवाई के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ये कार्यवाई की है। पीडीए ने मदरसे के मेन गेट पर सीलिंग का नोटिस भी लगाया है। पीडीए के मुताबिक मदरसा अनाधिकृत होने के कारण जामिया हबीबिया मदरसे को सील किया गया है। बता दें कि 28 अगस्त को पुलिस ने मदरसे के प्रिंसिपल समेत चार लोगों को नकली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मदरसे में छापे के दौरान एक लाख तीस हजार के नकली नोट बरामद किए गए थे। ये भी बता दें कि जब खुफ़िया विभाग ने मदरसे की छानबीन की थी तो उन्हें वहां से आरएसएस को लेकर भड़काऊ किताब भी बरामद हुई थी। पुलिस और खुफिया एजेंसी अभी भी आरोपियों की जांच पड़ताल में जुटी है ताकि ये पता लग सके कि आरोपी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल तो नही है। कार्यवाही की इसी कड़ी में आज जामिया हबीबिया मदरसे को सील कर दिया गया।






