पथरा कला गांव के पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत बोले-बेटे पर शारिरिक शोषण व दुष्कर्म करने का महिला लगा रही आरोप

पथरा कला गांव के पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत बोले-बेटे पर शारिरिक शोषण व दुष्कर्म करने का महिला लगा रही आरोप, एसपी ने न्याय दिलाने का दिया भरोसा

यूपी के कौशांबी जिले में करारी थाना क्षेत्र के पथरा कला गांव में एक महिला ने दबंगों के इशारे पर एक युवक पर शारिरिक शोषण व दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। पिता का आरोप है कि महिला अपने जाल में मासूम व भोले भाले लोगों को फंसाती है। और ठगी का कार्य करती है। एसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।

करारी थाना क्षेत्र के पथरा कला निवासी लाल बहादुर पुत्र सुखराम सोमवार को मंझनपुर पुलिस कार्यालय पहुंचा जहां पर उसने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसका लड़का अरबिंद पाल जो शादीशुदा व एक बच्चे का पिता है। वह प्रदेश में रहकर कमाता है। गांव की बबिता पत्नी राजकुमार जिसका चाल चलन अच्छा नहीं है। अपने जाल में मासूम व भोले भाले लोगों को फंसाती है। और ठगी का कार्य करती है। मोहल्ले के राम शरण, दुर्गेश उर्फ नथन व गामा जिनके इशारे पर महिला मनगढ़ंत व जूठा आरोप उसके लड़के पर शारिरिक शोषण व दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। उसके लड़के को फोन लगाकर परेशान करती है।

पिता का आरोप है कि महिला के साथ दबंगों ने धमकी दिया है कि या तो हमको पांच लाख दो या बबिता के साथ शादी करो धमकी मिलने से पिता-पुत्र परेशान हैं। एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि महिला इसके पूर्व में गांव के कई लोगों पर आरोप लगा चुकी है। और रुपये लेकर शांत हो जाती है।

महिला ऐसे ही नए नए लड़को को अपने जाल में फंसाती रहती है। जो पेशेवर है और उक्त लोगों द्वारा धमकी दिलाई जाती है , कि हमारी शर्त पूरी नहीं होती है तो दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजवा देंगे। एसपी ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More