फतेहगढ़
शासन और कारागार मुख्यालय के आदेश अनुपालन में जिला कारागार फतेहगढ़ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है । संपूर्ण कारागार परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है । कारागार की बैरक में मुख्य झांकी सजाई गई गई है । बंदी भजन गाकर गीत आनन्द कर रहे है । इस वर्ष बंदियों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष उत्साह है । बंदी खुशी नाच गा रहे है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि इस बार माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जेलों , पुलिस लाइन और थानों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव भव्यता से मनाने के आदेश दिए गए है। इसी से बंदियों में अति उत्साह है । साथ ही बताया कि श्री कृष्ण जी का जन्म कारागार के अंदर ही हुआ था इसलिए श्रीकृष्ण की जन्मस्थली कारागार ही है । जेल अधीक्षक ने बताया कि मेरा सौभाग्य है कि मेरी तैनाती जिला कारागार मथुरा में भी रही है । उत्तर प्रदेश की कारीगरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एक त्यौहार की तरह है । कारागार में 130 बंदियों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर व्रत रखा है । कारागार प्रशासन की ओर से व्रत वाले बंदियों को 500 ग्राम उबला आलू , 60 ग्राम चीनी , 500 ग्राम दूध और दो केला उपलब्ध कराए गए है ।

जेल अधीक्षक ने शाम को प्रत्येक बैरक में जा जा कर सभी बंदियों को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी । श्रीमती सरोज देवी प्रभारी जेलर ने जेल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूरी भव्यता के साथ पूर्ण की है । उपकारापाल श्री वैभव कुशवाह, मुकेश गौड़, कृष्ण कुमारी का भी विशेष सहयोग रहा । श्री अजब सिंह हेड जेल बार्डर, उदय प्रताप, सोनू, संजय सिंह और बैरकों पर जेल बार्डर जितेंद्र, रंजीत वर्मा और प्रिंस डेविड की भी विशेष भूमिका रही है ।







