नोएडा में आश्रम के नाम पर किसान की जमीन पर कर लिया अवैध कब्जा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा

नोएडा में आश्रम के नाम पर किसान की जमीन पर कर लिया अवैध कब्जा

नोएडा के सोरखा गांव में किसान सुखप्रीत सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीकांत, भीमसेन, ऋचा गर्ग और ममता नामक लोगों ने आश्रम के नाम पर सुखप्रीत सिंह की जमीन पर कब्जा कर लिया है। ये लोग पहले एक हजार गज जमीन खरीदी थी, लेकिन अब उन्होंने 2200 गज जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया है।

इस विवाद में ब्रह्मम कुमारी आश्रम का नाम सामने आया है। आश्रम ने इस पर एक लेटर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनका अवैध कब्जे से कोई लेना-देना नहीं है। लेटर ने हड़कंप मचा दिया है और सवाल उठने लगे हैं कि पुलिस अब इस मामले में कब एक्शन लेगी।

पीड़ित किसान सुखप्रीत सिंह ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी शिकायत करेंगे। सुखप्रीत सिंह का आरोप है कि सोरखा गांव में दबंगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा किया है।

इस मामले में ब्रह्मम कुमारी आश्रम के हेड ऑफिस ने स्पष्ट किया है कि नोएडा में अवैध निर्माण से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें