*पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी हरगिज़ बर्दाश्त नहीं-खुशनूद आलम एहसानी

*पैगंबर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी हरगिज़ बर्दाश्त नहीं-शहर काज़ी कौशाम्बी*

कौशाम्बी आज शैख़ ए मिल्लत मिशन ब्रांच कौशाम्बी के सदस्यों ने वरिष्ठ धर्मगुरु *हज़रत अल्लामा मुफ़्ती खुशनूद आलम एहसानी रज़वी साहब क़ाज़ी ए शहर कौशाम्बी* की जानिब से उप ज़िला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा की हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहू अलैही वसल्लम की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले रामगिरि के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाही की जाये ।शहर क़ाज़ी कौशाम्बी ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि हम अपने नबी से अपनी जान से ज़्यादा मोहब्बत करते हैं उनकी शान में एक हर्फ़ भी बर्दाश्त नहीं कर सकते।इसलिए गवर्नमेंट इस पर सख्त से सख्त करवाई करे ताकि देश का अमन व चैन बरक़रार रहे।


तहरीक के वरिष्ठ सदस्य हज़रत क़ारी लईक़ साहब ने अपने बयान में बताया कि रामगिरि ने पैगम्बर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में आपत्ती जनक बातें की हैं।जिससे पूरे मुस्लिम समाज मे रोष है।इसलिए हम अपील करते हैं कि सरकार ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त करवाई करे ताकि देश के अमन ओ अमान में खलल न आए। ज्ञापन देते समय खास तौर पर हज़रत मुफ़्ती मुनाफ रज़वी साहब,सदर हाफिज़ राहत खान साहब,मौलाना जाबिर रजा मंजरी साहब मोहम्मद आमिर साहब हाफ़िज़ ज़हीर साहब हाफ़िज़ जुल्फिकार साहब जनाब गुफरान साहब जनाब नदीम साहब जनाब शाहनवाज साहब जनाब राशिद साहब जनाब हफीज शाहनवाज जनाब हाफिज मोहम्मद आसिफ साहब जनाब क़ुर्बान साहब
आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More