रिजवी कॉलेज के होनहार विभव कुशवाहा का यूपी T 20 के लिए हुआ चयन

कौशाम्बी

रिजवी कॉलेज के होनहार विभव कुशवाहा का यूपी T 20 के लिए हुआ चयन

करारी के रिजवी कॉलेज से विभव ने प्राप्त किया है प्रशिक्षण

सफलता पर रिजवी क्रिकेट अकादमी गदगद

हिमांशु भट्ट/मो. यासीन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित होने वाली T 20 क्रिकेट लीग में कौशांबी के मूल निवासी विभव कुशवाहा का चयन काशी रुद्राक्ष टीम के लिए हुआ है। विवेक कुशवाहा राज्य मुख्यालय लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टीम के लिए अपना जौहर दिखाएंगे।
विभव कुशवाहा ने करारी के रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल से पढ़ाई पूरी की और वहीं रहकर कोच शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में क्रिकेट की बारीकियां समझीं। वह मूल रूप से मंझनपुर क्षेत्र के कोतारी पश्चिम गांव निवासी हैं। उनके पिता रमेश चंद्र स्थानीय जिला चिकित्सालय में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। पिता का पूरा समर्थन विभव के साथ रहा और बेटे की इस सफलता पर अब वह गदगद हैं। विभव कुशवाहा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के साथ कोच शैलेंद्र सिंह को दिया है। विभव अपना आदर्श भी अपने कोच को ही मानते हैं।वहीं, दूसरी तरफ रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल और रिजवी क्रिकेट अकादमी में विभव के चयन पर खुशी का माहौल है। इसी के साथ जिले भर के नए खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार हुआ है। कोच शैलेंद्र सिंह ने विभव के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इसी वर्ष मोहम्मद तालिब का चयन रिजवी क्रिकेट अकादमी से यूपी अंडर-19 के लिए हुआ था। कुछ महीनों बाद ही दूसरी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि विभव एक अच्छा आल राउंडर खिलाड़ी के साथ बहुत अच्छा छेत्ररक्षक भी है।


…….
अध्यक्ष राशिद रिजवी ने दी बधाई

रिजवी कॉलेज के प्रबंधक और कौशांबी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्रार हुसैन उर्फ राशिद रिजवी ने विभव कुशवाहा की सफलता पर उन्हें बधाई दी हैं। उनके प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह की भी पीठ थपथपाई है। इसी के साथ खेल और खिलाड़ियो के विकास में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
…….
ओलांपिक संघ भी गदगद

विभव के चयन पर कौशांबी ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. अरुण ने भी खुशी का इजहार किया है। यूपी हेडलाइन संवाददाता हिमांशु भट्ट से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कौशांबी से भी सचिन, विराट और स्मृति मांधना व श्रेयंका पाटिल जैसे खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय फलक पर जलवा बिखेरेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More