आशीष फिर बने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पार्टी ने नए सिरे से किया कमेटी का गठन

आशीष फिर बने कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष

पार्टी ने नए सिरे से किया कमेटी का गठन

नौ जिला उपाध्यक्ष और 10 बनाए गए महासचिव

कौशांबी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिले की कमेटी का नए सिरे से गठन कर दिया है। इसमें आशीष मिश्र उर्फ पप्पू को पुनः जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुल नौ जिला उपाध्यक्ष तो 10 महासचिव बनाए गए हैं।
कांग्रेस पार्टी के महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने बताया कि आशीष मिश्र उर्फ पप्पू इससे पहले भी इसी पद पर आसीन रह चुके हैं। उनके साथ राजेंद्र त्रिपाठी, उदय यादव, राज नारायण पासी, मनोज पटेल, मो. अकरम, सत्येंद्र प्रताप सिंह, देवेश श्रीवास्तव, मो. असलम को भी जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। महासचिव राम सूरत रैदास, मो. फरमान, जुगुल किशोर त्रिपाठी, दीपक पांडेय, राज बहादुर चौधरी, अर्श खुर्शीद, कौशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, शशि त्रिपाठी और कालका सिंह बनाए गए हैं।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, पार्टी नेता बरसाती लाल पंडा, भीम पाल, सीताराम गुप्ता, आकाश पाल आदि ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, पुनः मनोनयन की जानकारी होते ही आशीष के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। आशीष ने कहा कि वह पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे। भाजपा के कुशासन से परेशान जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More