धर्मा देवी इण्टर कालेज में यूपी बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओ को किया गया सम्मानित

कौशाम्बी:

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम चौकी इंचार्ज अझुवा के कर कमलों से माँ शारदे एवं महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयीं।

ततपश्चात नन्हें मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिराथू महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के कर कमलों से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में प्रदेश एवं जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले एवं 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उदीयमान छात्र/छात्राओं को 10000,5000,3000 की धनराशि,शील्ड एवं प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में इण्टरमीडिएट में प्रदेश एवं जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त करने वाले एवं 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 50 छात्र/छात्राओं को 10000,5000 एवं 3000 की धनराशि,शील्ड एवं प्रसस्ति पत्र से जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी डॉ. सच्चिदानन्द यादव के कर कमलों से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबन्ध तंत्र द्वारा कुल 106 उदीयमान छात्र/छात्राओं को 283000 रुपये की नकद धनराशि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर बालेन्द्र धर द्विवेदी बसन्त सिंह,श्री गुलाब सिंह, अम्बर भाई, गया प्रसाद मिश्र, शिवप्रकाश राजपूत ,आदि गणमान्य उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More