काकोरी ट्रेन एक्शन में देश की आजादी के लिए शहीद जवानों की याद में मदरसा के छात्र छात्राओं ने निकाला तिरंगा प्रभात फेरी
कौशांबी जिले में मदरसा जामिया इमदादुल उलूम में काकोरी रेलवे एक्शन घटना को लेकर शहीद हुए देश के वीर शहीद जवानों की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस बीच मदरसा के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

आपको बता दें कि क्रांतिकारियों द्वारा काकोरी कार्यवाही को मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ ने नाम बदलकर काकोरी ट्रेन एक्शन नाम दिया है। उन्ही वीर शहीदों की याद में शुक्रवार की नमाज़ के बाद मदरसा जामिया इमदादुलम करारी के प्रिंसिपल मोहम्मद इमरान की अगुवाई में प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे मदरसा के छात्र-छात्राओं ने हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे बुलंद किया। ये प्रभात फेरी करारी कस्बे के विभिन्न नगरों और प्रमुख चौराहों से होते हुए मदरसा जा कर समाप्त हुई।






