कारागार में निरुद्ध महिला बंदी के बेटे का मुंडन संस्कार हिंदू रीति रिवाज से कराया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ

कारागार में निरुद्ध महिला बंदी के बेटे का मुंडन संस्कार हिंदू रीति रिवाज से कराया गया । आज हरियाली तीज का भी त्योहार महिला बंदियों के मध्य बड़े धूमधाम से मनाया गया । श्रीमती कल्पना मुकुंद पत्नी भीमसैन मुकुंद जेल अधीक्षक ने महिला बंदियों के बीच उनका उत्साहवर्धन किया तथा मिस्ठान का वितरण किया। बच्चे को नए कपड़े व आशीर्वाद दिया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि एक महिला बंदी के बेटे का मुंडन संस्कार कराया गया साथ नरीबंदी वास में हरियाली तीज का त्योहार मनाया जा रहा है ।

सभी महिला बंदियों को हरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी इत्यादि कपड़े नए उपलब्ध कराए गए है । महिला बंदी पूर्ण हर्ष उल्लास से तीज का त्योहार मना रही है । महिला बंदियों को तीज त्योहार पर घर परिवार की कमी का एहसास ना हो इसलिए सभी त्योहार जेल में पुरुष बंदियों के बीच तथा नारी बंदी वास में महिला बंदियों के बीच मनाए जाते है । महिला बंदियों को घर जैसा माहौल देने के लिए कारागार परिवार की सभी महिलाएं ने महिला बंदियों के साथ ही शाम का भोजन ” सहभोज ” के रूप में किया गया । जिसमे श्री मती कल्पना मुकुंद, सरोज देवी उपकारापाल , कृष्ण उप कारापाल, प्रियंका शुक्ला, रोहिणी , सिया दुलारी, नगमा, हेमलता, जॉली, सरिता, और मनीषा महिला जेल बार्डर उपस्थिति रही ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें