एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मनौरी से 11 जुआरियों को दबोचा

रिपोर्ट: SHABBAR ALI 
पिपरी थाने के महमूदपुर मनौरी बाजार स्थित एक घर के अंदर कमरे में काफी दिनों से जुए की महफिल सज रही थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार शाम को पहुंची एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग एक दर्जन जुआरियों को दबोच लिया। थाने लाकर पुलिस ने लिखापढ़ी करने के बाद सभी जुआरियों का न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हडकंप मचा रहा।
महमूदपुर मनौरी बाजार स्थित नरेंद्र केसरवानी उर्फ बबलू के मकान में काफी दिनों से जुआरियों की फड़ सज रही थी। मुखबिर की सूचना की पुष्टि के बाद सोमवार देर शाम को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर और सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की अगुवाई में एसओजी, थाना सरायअकिल और थाना पिपरी पुलिस की टीम ने दबिश देते हुए जुआरियों की महफिल के रंग में भंग डाल दिया। दबिश पड़ते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर 11 जुआरियों को दबोच लिया। मौके से पुलिस ने 27,300 रुपया नकद समेत, 13 अदद मोबाइल फोन, सत्तर पैकेट ताश के पत्ते और एक मोटरसाइकिल बरामद किए। थाने लाकर पुलिस ने सभी के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायालय चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मचा रहा। मनौरी बाजार में काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सराय अकिल इंस्पेक्टर विनीत सिंह, निरीक्षक राम प्रवेश सिंह, उपनिरीक्षक भानू प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल, अंकुर तिवारी, शकील अहमद, कांस्टेबल चन्द्रशेखर चतुर्वेदी, निखिल गौतम और एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद विश्वकर्मा, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव, कांस्टेबल सरताज, मनीष कुमार, विनय कुमार, मोहित प्रजापति, अजय कुमार यादव, विवेक यादव समेत पिपरी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भगवान यादव, हेड कांस्टेबल धीरज सिंह और रमाशंकर यादव रहे।
—————–
इन्हें किया गिरफ्तार
नरेन्द्र केशरवानी उर्फ बबलू पुत्र स्व० ताराचन्द्र केशरवानी निवासी महमूदपुर मनौरी थाना पिपरी, विनय कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी महमूदपुर मनौरी थाना पिपरी, राम लौटन पुत्र बाबू लाल प्रजापति निवासी चौरीड़ीह थाना पिपरी, अजमेर अली पुत्र बाबूमियां निवासी मनौरी गांव थाना पूरामुफ्ती, शिवम केशरवानी पुत्र सुनील केशरवानी निवासी मनौरी थाना पिपरी, अली अहमद पुत्र सफीक अहमद निवासी मनौरी गांव थाना पूरामुफ्ती, अजय कुमार पुत्र ओमनारायण पाण्डेय निवासी मादपुर थाना पूरामुफ्ती, संजीव साहू पुत्र राम सुमेर निवासी मनौरी बाजार थाना पिपरी, उमेश पासी पुत्र मोतीलाल निवासी फरीदपुर सुलेम थाना चरवा, मनोज सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी गोहमलवा थाना पूरामुफ्ती, चन्दन लाल पुत्र सुन्दर लाल गुप्ता निवासी मनौरी थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी।
विज्ञापन और समाचार के लिए सम्पर्क करें:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More