बेटी की सास संग मना रहा था रंगरेलियां, पकड़े जाने पर पत्नी की हत्या का प्रयास

बेटी की सास संग मना रहा था रंगरेलियां, पकड़े जाने पर पत्नी की हत्या का प्रयास

-महेवाघाट क्षेत्र की घटना, इलाज के बाद पीड़िता ने दी तहरीर
-पीड़िता की तहरीर लेकर जांच में जुटी पुलिस

हिमांशु भट्ट / मो. याशीन

कौशाम्बी महेवाघाट क्षेत्र के एक अधेड़ ने बेटी की सास संग आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया। जहर पिलाने में नाकाम होने पर उसने गला दबा दिया। गनीमत ये रही कि महिला जीवित बच गई। जिला अस्पताल में इलाज के बाद रविवार को उसने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है।
महेवाघाट क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि दो अगस्त को पति ने उसे बेटी के बीमार होने की झूठी जानकारी दी। इसके बाद साथ लेकर पश्चिमशरीरा क्षेत्र में बेटी की ससुराल गया। पीड़िता बेटी के कमरे में जाकर उससे बातचीत करने लगी। उसका आरोप है कि इस दौरान दूसरे कमरे में पति बेटी की सास से शारीरिक संबंध बनाने लगा। रंगे हाथ पकड़े जाने पर पहले वहीं पति ने पिटाई की। इसके बाद घर लौटने पर फिर लात-घूसों से पीटा। जहर पिलाने में कामयाब नहीं होने पर गला दबा दिया।

जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। इस पर आरोपी उसे मृत समझकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को एम्बुलेंस की मदद से सरसवां सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तबीयत में सुधार होने पर रविवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में महेवाघाट थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More