मोहब्बत की दुकान में हिंदू मुसलमान का अभियान का आज तीसरा दिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सऊद अन्सारी/कौशाम्बी

मोहब्बत की दुकान में हिंदू मुसलमान का अभियान का आज तीसरा दिन

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में पंडित संतोष नन्द जी महाराज के साथ मोहब्बत की दुकान का पोस्टर लेकर 3 दिन का अभियान की समाप्ति। इस अवसर पर संतोष नन्द जी व इरशाद उल्ला ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने कावड़िया के रास्ते में पढ़ने वाले सभी दुकानदारों को आदेश दिया है की अपनी अपनी दुकानों पर अपने नाम का बोर्ड लगाए ऐसा आदेश देना गलत है गंगा जमुना संस्कृत के खिलाफ है। समाज में नफरत बांटी जा रही है। सरकार को महंगाई बेरोजगारी गरीबी पर ध्यान देना चाहिए महंगी हो रही रोटी कपड़ा और मकान पर ध्यान देना चाहिए हिंदू मुसलमान सिख इसाई सब के बारे में सोचना चाहिए ।

इरशाद उल्ला ने आलोचना करते हुए कहा ये हिंदू लौकी ये मुसलमान की लौकी, ये हिंदू का टमाटर ये मुसलमान का टमाटर, ये हिंदू का सेब ये मुसलमान का सेब नहीं करना चाहिए।
इस मौके पर संतोष नन्द महाराज, इरशाद उल्ला, अब्दुल कलाम आजाद, सारिका यादव, नीलम यादव, मनोज कुमार तिवारी, सुशील द्विवेदी, मोहम्मद नफीस अल्तमस आदि लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें