कौशाम्बी -डालमिया सीमेंट ने ठेकेदार को उपहार में दी मोटरसाइकिल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

डालमिया सीमेंट ने ठेकेदार को उपहार में दी मोटरसाइकिल*

टेंढ़ीमोड़ स्थित गुड्डू सीमेंट स्टोर में बुधवार को हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

50 से अधिक राज मिस्त्रियों को भी दिया गया उपहार

कौशांबी: टेंढ़ीमोड़ स्थित गुड्डू सीमेंट स्टोर में बुधवार को डालमिया सीमेंट की ओर से ठेकेदार व राजगीर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी ने पूर्व में निकाले गए लकी ड्रॉ के आधार पर विजेता ठेकेदार जावेद अहमद को हीरो होंडा स्पलेण्डर बाइक देकर सम्मानित किया। अन्य 50 से अधिक राज मिस्त्रियों को भी तमाम तरह के उपहार दिए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालमिया सीमेंट के टेक्निकल ज़ोनल हेड बृजेश चौकसी ने कहा कि डालमिया सीमेंट का इतिहास बहुत पुराना है। अपनी सबसे बेस्ट क्वालिटी के लिए डालमिया सीमेंट विख्यात है। उन्होंने सभी ठेकेदार और राजगीर साथियों का स्वागत करते हुए डालमिया सीमेंट पर भरोसा करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डालमिया सीमेंट के सेल्स प्रमोटर और जिले के प्रतिष्ठित व्यवसाई अनुज जयसवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक रजनीश कुमार, अर्पित कुमार, ख़ुर्शीद आलम, रवि कुमार त्रिपाठी, क़लीम अहमद, शाहिद आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें