कौशाम्बी/मो0 यासीन/साउद अन्सारी
लूट के आरोपी से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
कौशांबी ज़िले में 6 दिन पहले हुई स्टाम्प वेंडर से 5. 58 लाख रुपए की लूट मामले में फ़रार चल रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ़्तार किया है। एक आरोपी के पास से 1.54 लाख बरामद हुआ है। जबकि पुलिस मुठभेड़ में दूसरे आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का इलाज ज़िला अस्पातल में चल रहा है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया की थाना सैनी में स्टाम्प वेंडर के साथ लूट की घटना हुई थी। उसी से सम्बंधित एक आरोपी एजाज अहमद को आज दोपहर में गिरफ़्तार किया गया था। उसके पास से लूट के 1.46 हज़ार रुपए बरामद हुए थे। उसी ने बताया की इस घटना में शामिल एक आरोपी फैजाज़ का आज ओसा नहर पुलिया के पास मिलने का वादा हुआ था। इस पर हमारी करारी और मंझनपुर पुलिस लगी हुई थी। चेकिंग के दौरान फ़ैयाज़ वहां आया और उसने पुलिस टीम को देखते ही फ़ायर किया। आत्मरक्षा में चलाई गई गोली से फ़ैयाज़ घयाल हुआ है। इलाज़ के लिए ज़िला अस्पातल लाए हुए है। इससे जो बरामदगी का है उसके लिए हमारी फील्ड यूनिट की टीम लगीं हुई है। इसके पास से 315 बोर का तमंचा मिला हुआ है। इसके खिलाफ कड़ी विधिक कार्यवाही करने जा रहे है। फ़ैयाज़ छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका है।

10 जून की शाम स्टाम्प वेंडर सुरेंद्र कुमार मालवीय से सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गाँव के पास लूट की वारदात हुई थी। बदमाशो ने सारे शाम लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। एसपी ने लूट का खुलासा करने के लिए 5 टीमो का गठन किया। दूसरे दिन ही पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया था। जिसमे से एक बदमाश समीर के पैर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी।








