जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को 500–500 रुपए का नगद पुरुस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

जेल डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री जी आईपीएस द्वारा विगत दिनों किए गए जेल निरीक्षण के दौरान कारागार के मुख्य द्वार पर लज्जाराम गौतम हेड जेल वार्डर के नेतृत्व में प्रदीप कुमार जेल वार्डर , नवनीत कुमार जेल बार्डर , अंकित कुमार जेल बार्डर और दुष्यंत कुमार जेल बार्डर द्वारा सलामी दी दी गई थी । डीजी जेल द्वारा अपनी निरीक्षण टिप्पणी में परेड के टर्न आउट की प्रशंसा की गई है ।

जिसके अंतर्गत जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा सलामी देने वाले कर्मचारियों को 500–500 रुपए का नगद पुरुस्कार और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने कहा कि अच्छे कार्यों की सदैव प्रशंसा होती है । सभी कर्मचारी अपने अपने स्तर से अच्छे कार्य करे जिससे आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हो सके । किसी भी व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे कार्य कभी व्यर्थ नहीं जाते समय आने पर उनकी प्रशंसा अवश्य होती है ।

इस अवसर पर जेलर अखिलेश कुमार, अवनीश कुमार,उपजेलर वैभव कुशवाह, सरोज देवी, कृष्ण देवी, जेल चिकित्सक विजय अनुरागी , फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन, अमित कुमार , नीरज कुमार राजेंद्र बाबू आदि उपस्थित रहे । सभी ने सम्मान पाने वाले अपने साथी कर्मचारियों को बधाइयां दी ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें