संतकबीरनगर
यूपी के संतकबीरनगर ज़िले की है जहां जल निकासी को लेकर दो पक्षो में जमकर खूनी संघर्ष हुआ, वहीं इस खुनी संघर्ष में कई राउंड ताबड़तोड़ गोली चली, जिसमे धर्मेंद्र यादव नामक स्कूल प्रबंधक की मौके पर ही दर्दनाक मौत होगई, तो वहीं इस खुनी संघर्ष में मृतक परिवार के 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए खलीलाबाद ज़िला अस्पताल में लाया गया है
आपको बता दें की ये घटना संतकबीरनगर ज़िले के खलीलाबाद कोतवाली छेत्र में आने वाले महुई गांव की है, बताया जाता है की गांव में जल निकासी के लिए एक सार्वजनिक नाली है , जिससे गांव के पानी का निकास होता है, और उस नाली को विपक्षी लोग मिट्टी डालकर पाट रहे थे, जिसका धर्मेन्द्र यादव और उनके परिवार के लोगों ने विरोध किया, जिसपर विपक्षी लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमे स्कूल प्रबंधक धर्मेन्द्र यादव की गोली लगने से मौके पर ही मौत होगई, इसके साथ ही धर्मेन्द्र की परिजनों में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए खलीलाबाद ज़िला अस्पताल में लाया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जारहा है,
वहीं इस घटना की सूचना के बाद एसपी सत्यजीत गुप्ता घटना स्थल का जायज़ा लेने के बाद खलीलाबाद ज़िला पहुंचे, और घायलों का हाल जाना, वहीं एसपी ने सत्यजीत गुप्ता ने बताया की घटना को अंजाम देने वालों में दो फ़ौजी भी शामिल बताये जारहे हैं. वहीं घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं. उम्मीद है घटना को अंजाम देने वालों को जल्द की गिरफ्तार कर किया जायेगा.








