फतेहगढ़
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार फतेहगढ़ पर संजय कुमार एडीजे /सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद द्वारा कारागार अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों के 50 बोटल पॉम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया । सचिव महोदय द्वारा बंदियों को पर्यावरण के महत्त्व को समझाते हुए बताया गया की वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने जरूरी है । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने भी पर्यावरण के महत्त्व को समझाते हुए बताया गया की वृक्षों में पूर्ण जीवन होता है । वृक्ष पूर्ण रूप से मनुष्यों की तरह ही जीवन जीते है । वातावरण में ऑक्सीजन का उत्पादन केवल वृक्षों से ही होता है । बिना ऑक्सीजन के मनुष्यों का जीवन संभव नहीं हो सकता । इस प्रकार मनुष्यों के जीवन दाता है । मनुष्य जन्म तो ले सकता है परंतु बिना ऑक्सीजन बिना पेड़ों के जीवित नही रह सकता । इसलिए हमे वृक्षों की रक्षा करनी चाहिए। अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए ।

आज के युग अप्रत्याशित रूप से ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना , वृक्षों की कमी के कारण ही है । एक नीम का पेड़ ( 10 से 12 फूट) तीन एसी के बराबर शीतलता प्रदान करता है । श्री राम सिंह डीएलएसए, डा. विजय अनुरागी,जेल चिकित्सक, अखिलेश कुमार कारापाल, अवनीश कुमार कारापाल , उपकारापाल वैभव कुशवाह, सरोज देवी, फार्मासिस्ट यादवेंद्र मोहन, अमित कुमार, बंदीगण रामवीर, रामू, नित्यराम, विजय । जेल बार्डर संजय सिंह , राजेंद्र बाबू, चीफ हेड लज्जाराम द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।








