जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतगड़ना स्थल का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के कौशाम्बी जिले में लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार रॉय एवम एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मतगणना स्थल नवीन मण्डी ओसा परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया ।

मतगणना स्थल पर जाने के लिये पुलिस कर्मियों, मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं के लिये बने प्रवेश द्वारों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लू से बचाव हेतु सभी के लिए शुद्ध पेय जल, कूलर, पंखा आदि का प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल किट की व्यवस्था की तैयारी की जानकारी ली ।

मतगणना के दौरान सुगम यातायात हेतु पुलिस कर्मियों,मतगणना कर्मियों एवं अभिकर्ताओं द्वारा लाये जाने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई गई। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी,क्षेत्राधिकारी, ईओ मंझनपुर भी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें