एसबीआई बैंक से रुपया निकालकर ई रिक्शा से घर जा रही महिला से सरेराह बाइक सवार बदमाशो ने की छिनैती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मो0 यासीन/साउद अन्सारी

एसबीआई बैंक से रुपया निकालकर ई रिक्शा से घर जा रही महिला से सरेराह बाइक सवार बदमाशो ने की छिनैती

कौशाम्बी जिले में बेखौफ बाई सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े छिनैती की घटना को अंजाम दिया है,बाइक सवार लुटेरों ने मंझनपुर से बैंक से रुपया निकालकर ई रिक्शा से घर जा रही महिला से सरेराह महिला के पहने हुए गहने और नगदी लगभग 49 हजार की लूट की है,लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में जुट है है।

घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कैनी गांव के पास की है जहा मंझनपुर से सरला देवी पत्नी श्रवण कुमार श्रीवास्तव बैंक से रुपए निकालने आई हुई थी,बैंक से रुपया निकालकर वह ई रिक्शा से अपने गांव कैनी जा रही थी,जैसे ही वह कैनी गांव के पास पहुंची बाइक सवार बदमाश आए और उसके कान में पहने हुए गहने को नोच लिया और उसका रुपए से भरा थैला लेकर फरार हो गए।

महिला के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को इसकी सूचना दी गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जांच में जुट गई है।घटना की सूचना पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें