*विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव।*
*फांसी लगाकर ससुरालियों ने की हत्या,मृतका की मां ने आरोप लगाकर दी तहरीर*
*पति , सास सहित ससुर को पुलिस ने हिरासत में लिया
रिपोर्ट- साउद अंसारी
कौशाम्बी
पइंसा थाना क्षेत्र के रमशाहीपुर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया जिससे गांव में सनसनी फैल गई वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पइंसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।
बांदा जनपद के पछांहा गांव की रहने वाली शियान्सी पुत्री अशोक कुमार मिश्रा की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ बीते 20 अप्रैल को पइंसा थाना क्षेत्र के रमशाहीपुर गांव में द्वारिका प्रसाद पुत्र नरेंद्र कुमार पांडेय के साथ हुई थी शादी के 35 दिन बीत जाने के बाद अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में शियान्शी का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। वही मृतका की मां की माने तो दहेज न मिलने के चलते ससुरालयों ने उसके पुत्री की हत्या की है। पइंशा पुलिस ने मृतका की मां सरोज देवी की तहरीर पर आरोपी ससुर नरेंद्र पांडेय, सास विमला पांडेय,पति द्वारिका पांडेय,बहन वंदना पांडेय के खिलाफ दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी ससुर, सास,पति को हिरासत में लेकर ननद वंदना की तलाश में पुलिस जुट गई है।






