चायल में एसीएमओ ने झोलाछाप डाक्टर की क्लीनिक को किया सील

रिपोर्ट: शब्बर अली
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल के स्थानीय कस्बा में सोमवार की शाम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कई क्लिनिकों पर छापा मारा। एक क्लीनिक में रजिस्ट्रेशन न होने पर उसको सील कर दिया। जबकि दूसरे क्लीनिक की जांच करने के बाद उसे क्लीन चिट दे दिया। एसीएमओ की आकस्मिक जांच से इलाके के झोलाछाप डाक्टरों में हड़कंप मचा रहा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हिन्द प्रकाश मणि ने अपने कर्मचारियों के साथ सोमवार शाम कस्बा चायल स्थित कई क्लिनिकों पर छापा मारा। इस दौरान संध्या दवाखाना में जाकर कागजातों की जांच की। जांच में कमी मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया। लोगों के अनुसार यह बंगाली दवाखाना कई वर्षों से मरीजों का ऑपरेशन कर दवाइयां देता है। एसीएमओ ने इस दवाखाना को सील कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्टार केयर क्लीनिक का निरीक्षण किया। जांच में सही पाए जाने पर उस क्लीनिक को क्लीनचिट दे दिया। एसीएमओ के छापा पड़ने की सूचना फैलते हैं अन्य झोलाछाप डाक्टर अपनी दुकानों को बंद कर भाग निकले। एसीएमओ के आकस्मिक छापे से इलाके के झोलाछाप डाक्टरों में हड़कंप मचा रहा।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More