रिपोर्ट:शब्बर अली
पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड बाजार में रविवार दोपहर मकान का निर्माण कर रहा राजगीर तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायअकिल थाने के अमिरसा गांव निवासी हरीलाल (56) पुत्र मसूरियादीन पेशे से राजगीर था। परिजनों के अनुसार वह पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी दिलीप प्रजापति के मकान का निर्माण कर रहा था। रविवार को चह निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल से अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे साथी मजदूरों ने उसे उठाकर पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजगीर के मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






