बेकाबू कार सड़क किनारे ठेले से भिड़ी, कार सवार दंपति घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: शब्बर अली

संदीपन घाट थाने के काजीपुर चौराहे के समीप शनिवार दोपहर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे ठेले से भिड़ गई। हादसे में ठेले पर रखा सामान नष्ट हो गया। जबकि कार सवार दंपति भी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने कार से घायलों को निकाल पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पिपरी थाने के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी आशीष कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ कोखराज के कल्याणपुर रिश्तेदारी में गए हुए थे। वहां से वह घर के लिए वापस लौट रहे थे। कार को साथी जय प्रकाश निवासी कल्याणपुर चला रहे थे। दोपहर में कार काजीपुर चौराहे के समीप वाहन को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क किनारे गन्ने के जूस के ठेले में जा भिड़ी। ठेला मालिक हुसैनमई गांव निवासी मनोज कुमार प्रजापति ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। हादसे में ठेला और जूस की मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाल उन्हें पास के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें