सीएचसी में मरीजों का होगा ऑपरेशन, आशाएं मरीजों को पहुंचाएंगी अस्पताल

चायल सीएचसी में शनिवार को निरीक्षण के दौरान आशाओं को सीएमओ ने दिए दिशा-निर्देश

रिपोर्ट:शब्बर अली

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में शनिवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था देखी। इसी के साथ-साथ आशाओं को निर्देश दिया कि अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद जानकारी नहीं होने से मरीज प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। ऐसे मरीजों को सीएचसी में लाकर भर्ती कराएं जिससे उनको फ्री ऑपरेशन का लाभ मिल सके।
शनिवार सुबह सीएमओ डा. सुष्पेंद्र कुमार निरीक्षण करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान डिजिटल एक्सरे, खून की जांच, हाइड्रोसील, फोड़े, हार्निया आदि के ऑपरेशन होने की जांच की। इसके बाद उन्होंने बताया कि सीएचसी परिसर में कूलर, वेट मशीन, आरओ प्लांट लगाया गया है। अस्पताल परिसर में मौजूद डाक्टर और आशाओं को निर्देश दिया कि गांवों में लोगों को जागरुक करें कि सीएचसी में हार्निया और हाइड्रोसील आदि के ऑपरेशन निशुल्क किए जाते हैं। गांव के मरीजों को सीएचसी में मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी देने का निर्देश दिया। जिससे मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की तर्ज पर इलाज मिल सके। इससे मरीज प्राइवेट अस्पतालों में अधिक रुपया खर्च करने से बचेंगे। इस दौरान सीएचसी प्रभारी डा. ललित सिंह, चित्रांश, राम मिलन और संदीप आदि मौजूद रहे।

नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More