वीबीपीएस में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया मातृ दिवस

रिपोर्ट:शब्बर अली

संदीपन घाट थाने के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को मातृ दिवस बच्चों ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मां पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने पिछले साल में अच्छे कार्य करने वाले बच्चों और उनकी मां को उपहार देकर सम्मानित किया।

मातृ दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ सिंह और उनकी माता सीता देवी, सैलवी साहू की मां प्रेमा साहू, किंजल सरोज के माता हीरा देवी, अनन्या की मां विनीता, अक्षत की मां प्रतिमा, आस्था शर्मा की मां प्रियंका, जवैना प्रजापति की मां बृजरानी, फहद अली की मां शेरिन फातिमा, काजल सरोज की मां हीरा, मानवी साहू की मां सिमरन साहू, कुमकुम की मां अर्चना कपूर, विधि मिश्रा की मां रंजना, कौशिकी की मां नीतू मिश्रा, आदित्य केसरवानी की मां कुसुम, लकी प्रजापति की मां सावित्री देवी, यश मिश्रा की मां रीता मिश्रा, नितिन कुमार की मां सूरजकली, उत्कर्ष त्रिपाठी की मां आरती, पूर्वी केसरवानी की मां पूजा, प्रीत साहु की मम्मी लक्ष्मी देवी और शुभांशु की मां आरती त्रिपाठी को मैनेजर डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने सम्मानित किया। बच्चों ने मां पर लिखी कविताएं और अपने भाषण के माध्यम से उनके प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की। इस अवसर पर उत्थान संस्था के सचिव डा.केके तिवारी और अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने अपने संदेश में कहा की मां का स्थान सर्वोपरि है। हर बच्चे को अपनी मां के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। उनका सम्मान करना चाहिए। यही सबसे बड़ी और सही शिक्षा होगी। मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने बच्चों के शानदार कार्यक्रम के प्रति प्रसन्नता जताते हुए कहा कि आप सब इसी तरह से हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करें। पहली शिक्षिका मां ही होती हैं, जिनसे इन बच्चों में गुण आते हैं। बच्चा चाहे जितना बड़ा हो जाए मां के लिए वह हमेशा बच्चा ही रहता है। सभी मां अपने बच्चों के प्रति स्नेह बनाए रखें, जिससे उनमें अच्छे गुण का विकास हो। इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, फातिमा बीबी, साहिर कमाल, शाइस्ता, सदब, शशि मिश्रा, नीतू सिंह, जैनब, अतुल पांडे, रिक्की, दीक्षा अग्रहरि, रिंकू नाग, सुनीता दुबे, बलदाऊ पांडे, रविंद्र उपाध्याय और सोमनाथ पांडे समेत सभी शिक्षिकाएं और शिक्षक उपस्थित रहे। पीटीआई नकुल तिवारी ने अनुशासन का कार्यभार बखूबी निभाया।

नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More