खनन माफिया पर दलित के खेत से जबरन बारह फिट मिट्टी निकालने का आरोप

रिपोर्ट:शब्बर अली
संदीपन घाट थाने के उजिहिनी खालसा गांव में खनन माफिया ने एक दलित के खेत से जेसीबी द्वारा निर्धारित गहराई से ज्यादा मिट्टी निकाल कर बेच डाला। जानकारी मिलने के बाद दलित के होश उड़ गए। उसके पैसे मांगने पर माफिया उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने थाने जाकर खनन माफिया के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उजिहिनी खालसा गांव निवासी नंदलाल रैदास मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि रुपयों की खातिर उसने अपने खेत से छह फिट गहरी मिट्टी गांव के ही एक खनन माफिया के हाथों साठ हजार रुपए बीघा की दर से बेच दिया था। उसने मिट्टी निकालते समय नन्दलाल को छियासी हजार रुपया दिया था। इसके बाद माफिया ने फिर उसी भूमि से जेसीबी द्वारा छह फिट मिट्टी और निकाल कर बेच दिया। जिसके कारण खेत की गहराई लगभग बारह फिट हो गई। जानकारी मिलने के बाद नंदलाल के होश उड़ गए। उसने माफिया से उलाहना देते हुए छह फिट मिट्टी का रुपया और मांगा। इस पर खनन माफिया ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसने गाली गलौच करते हुए कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी खनन माफिया के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More