रिपोर्ट: शब्बर अली
पिपरी थाने के मुरादपुर गांव के समीप दबंग ने साथियों संग मिलकर दुकानदार को लाठी डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। पिटाई के बाद दबंगों ने दुकान के गल्ले में रखी नकदी भी लूट ली। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के मामा ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पूरामुफ्ती थाने के कुसवां गांव निवासी सुनील कुमार ने पिपरी थाने के मुरादपुर गांव के समीप किराना की दुकान चलाता है। उसके मामा जयकरन ने बताया कि उसने चायल के घूरी पर मोहल्ले में एक जमीन खरीदा है। उसी जमीन की रजिस्ट्री को लेकर सुनील और मुरादपुर गांव के एक युवक से विवाद हो गया। सुनील कुमार अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दबंग अपने आधा दर्जन साथियों के साथ हाथों में लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उन्होंने लाठी डंडे से सुनील की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह मरणासन्न हो गया। आरोप है कि पिटाई के बाद दुकान में रखा लगभग पचास हजार रुपया लूअ लिया। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर दुकानदार को छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को उठाकर इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के मामा जयकरन ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






