रिपोर्ट: शब्बर अली
नगर पंचायत चायल परिसर में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जन जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया। नगर अध्यक्ष ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए मोहम्मद मसरूर एडवोकेट को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर प्रमाण पत्र सौंपा।
नगर पंचायत चायल की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत ब्रांड एंबेसडर के रूप में मोहम्मद मसरुर उर्फ शाहरुख को चयनित किया गया है। शाहरुख पेशे से अधिवक्ता हैं। एडवोकेट शाहरुख की नियुक्ति नगर पंचायत के अध्यक्ष अमर सिंह ने किया। अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि ब्रांड एंबेसडर बनने से नगर में स्वच्छता अभियान में मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि ब्रांड एंबेसडर को नगर पंचायत अधिकारियों के साथ मासिक कार्य योजना बनाने के लिए बैठक में शामिल होना और नगरवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए आह्वान किया कि वह नगर के प्रत्येक वार्ड में लोगों को सूखे और गीले कचरे के बारे में जागरूक करें। ब्रांड एम्बेसडर बने मोहम्मद शाहरुख ने कहा कि वह नगर की स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह प्रतिदिन नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर नगर पंचायत के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588






