रिपोर्ट: शब्बर अली
स्थानीय तहसील के तिल्हापुर मोड़ बाजार में दबंगों ने एक युवक की जमीन पर कब्जा कर निर्माण करना शुरू कर दिया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण युवक ने स्थगनादेश भी प्राप्त कर रखा है। युवक के विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करने पर आमादा हो रहे हैं। स्थगनादेश के आदेश को पुलिस अमल नहीं करा रही है। पीड़ित ने मंगलवार को मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर न्यायालय के आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है।
एयरपोर्ट थाने के भीखपुर मेंडवारा गांव निवासी फुजैल अहमद ने बताया कि उसने तिल्हापुर मोड़ बाजार में एक जमीन मुजफ्फर पुत्र मुख्तार से खरीदा था। जमीन खरीदने के बाद से ही वह उस पर काबिज है। आरोप है कि पेरई गांव के दबंग भाई उसकी जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण करना शुरू कर दिए। फुजैल के अनुसार जमीन का एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से उसने स्थगनादेश भी प्राप्त कर रखा है। आरोप है कि स्थगनादेश थाने में देने के बाद भी पुलिस निर्माण कार्य नहीं रुकवा रही है। दबंग बराबर निर्माण कर रहे हैं। विरोध करने पर दबंग गाली गलौच कर मारपीट करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मंगलवार को स्थगनादेश की कॉपी एसडीएम को देते हुए निर्माण कार्य रुकवाने की गुहार लगाई। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने इंस्पेक्टर पिपरी और राजस्व निरीक्षक को न्यायालय के आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया है।
नोट:समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






