बेकाबू स्कूली बस ने घर के बाहर खेल रही मासूम को रौंदा, मौत

रिपोर्ट: शब्बर अली
चरवा थाने के मलाक भारत गांव में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू स्कूली बस ने घर के बाहर खेल रही मासूम को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों ने कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मलाक भारत गांव निवासी मो. कासिम पुत्र छेद्द्न खान किसानी करते हैं। मंगलवार सुबह उनकी डेढ़ साल की बेटी इनाया बानों घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान घर के सामने सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार बेकाबू स्कूल बस ने मासूम को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही मासूम छिटक कर बस के पहिए के नीचे आ गई। पहिया मासूम के सिर पर चढ़ने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। इस सम्बंध में एसओ बलराम सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक की खोजबीन की जा रही है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More