गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों के लिए चारा-भूसा व राशन करें दान
रिपोर्ट: शब्बर अली
जिले के 85 गो आश्रित स्थालों में संरक्षित गोवंशों के लिए चारा, भूसा व राशन दान करने की अपील डीएम राजेश कुमार राय ने लोगों से की है। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रधानों, नगर अध्यक्षों व समाजसेवियों का आह्वान किया है कि वह गोवंशों के लिए चारे आदि का दान करने के लिए पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आगे आएं।
जिले भर में अस्थाई व स्थाई कुल 85 गोशालाएं हैं। इन गोशालाओं में कुल 14969 गोवंश मौजूदा समय में संरक्षित हैं। इन्हें समुचित चारा-भूसा मिल सके इसके लिए डीएम राजेश कुमार राय संजीदा दिख रहे हैं। उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका, नगर पंचायत अध्यक्षों, ग्राम प्रधानों, किसानों व समाजसेवियों से अपील की है कि जिले की गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के लिए गोशालाओं में प्रचुर मात्रा में चारा-भूसा का स्टॉक बना रहे इसके लिए दान करें। पिछले वर्ष दान में मिले भूसा-चारा व राशन के चलते गोवंशों को भूखे नहीं रहना पड़ा था। पुण्य के इस कार्य में जिले के लोग आगे आएं और गोवंशों के संरक्षण में सहयोग करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






