किसान के घर सेंध कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

किसान के घर सेंध कर नकदी समेत लाखों का सामान चोरी

रिपोर्ट: शब्बर अली

सरायअकिल थाने के बिगहरा उस्मानपुर गांव में गुरुवार रात चोरों ने किसान के घर के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध कर नकदी समेत लाखों रुपया का सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गये। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बिगहरा उस्मानपुर गांव निवासी ओमनारायण मिश्रा किसान हैं। इसके अलावा वह मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी भी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी अंजू मिश्रा पांच बच्चों के साथ रहती है। उनकी पत्नी अंजू ने बताया कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। इसी बीच रात में चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध कर कमरे में घुसकर बक्से और आलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपया नकद समेत लगभग तीन लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया। शुक्रवार सुबह कमरे में बिखरा सामान और काटी गई सेंध देखकर उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More