छह महीने पहले अगवा किशोरी को चरवा पुलिस ने किया बरामद
रिपोर्ट: शब्बर अली
चरवा थाने के एक गांव में छह महीने पहले अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है। इलाके के एक गांव निवासी युवक मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि 17 नवम्बर 2023 की रात में उसकी 12 वर्षीय बहन को गांव के ही तीन लोगों ने अगवा कर लिया था। युवक की तहरीर पर पुलिस बुधान, लालचंद्र और मुन्ना के खिलाफ केस दर्ज कर किशोरी की तलाश कर रही थी। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर मुखबिर ने बताया कि किशोरी अरई सुमेरपुर मोड़ पर किसी का इंतजार कर रही है। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को दबोच लिया। थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया है।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588
Author: Up Head Line
Post Views: 37





