242 माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

242 माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रथम प्रशिक्षण

रिपोर्ट: शब्बर अली

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर शनिवार को उदयन सभागार में 242 माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गोंड ने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर को जरूरी दिशा निर्देश दिए। ट्रेनर ने माइक्रो ऑब्जर्वर को उनके दायित्व बताए तथा कहा कि वह सामान्य पर्यवेक्षक के नियंत्रण में कार्य करेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी माइक्रो आब्जर्वर को उनके कार्यों/दायित्वों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। ट्रेनर राकेश कुमार सिंह एवं विकास पांडेय ने माइक्रो आब्जर्वर को बताया कि वह पर्यवेक्षक होते हैं। उनका दायित्व मतदान के दिन मतदान केंद्र में मतदान प्रक्रिया एवं मतदान दल के आचरण का अवलोकन करना होता है। ऐसा करने से मतदान प्रक्रिया की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता प्रभावित नहीं होने पाती है। ट्रेनर ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर सामान्य पर्यवेक्षक के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में कार्य करेंगे तथा आवंटित मतदान केंद्रों में संचालित समग्र निर्वाचन प्रकिया का अवलोकन करेंगे। मतदान प्रक्रिया, मॉक पोल की प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे। मतदान अभिकर्ताओं/निर्वाचन अभिकर्ताओं या किसी राजनीतिक दल द्वारा की गई शिकायतों को ट्रैक करेंगे तथा शिकायत की प्रकृति एवं गम्भीरता को भी समझेंगे। जब भी माइक्रो ऑब्जर्वर को लगे कि किसी कारण से निर्वाचन प्रक्रिया का पालन भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार नहीं हो रहा हो तो सामान्य पर्यवेक्षक को तत्काल सूचित करेंगे। सामान्य ऑब्जर्वर द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। मॉक पोल के दौरान मतदान अभिकर्ताओं एवं राजनीतिक दलों की उपस्थिति पर नजर रखेंगे। यह देखेंगे कि सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा मतदान केंद्र का दौरा/भ्रमण किया जा रहा है या नहीं। यह देखेंगे कि मतदान केंद्र के भीतर कोई अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश तो नहीं कर रहा आदि के बाबत जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार तथा तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

नोट: खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More