रामानुज की हत्या में छह नामजद, दो आरोपी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामानुज की हत्या में छह नामजद, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: शब्बर अली

पिपरी के सैदपुर घाट के समीप शनिवार रात को किसान रामानुज की हत्या कर दी गई थी। उसके सिर व सीने में गोली मारी गई थी। देर रात मृतक के भाई ने गांव के ही छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इनमें से दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पिपरी के दुर्गापुर गांव निवासी रामानुज सिंह (30) पुत्र राजाराम सिंह शनिवार की शाम को यमुना किनारे सैदपुर घाट के समीप अपने खेतों की ओर गया था। इसी दौरान घात लगाकर बैठे लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। रामानुज के सिर व सीने में गोली मारी गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए थे। खोजबीन की गई तो झाड़ियों में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। इसके बाद पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। मामले में मृतक के भाई सुशील सिंह ने गांव के ही इंद्रभान सिंह, विनोद सिंह उर्फ गंगाराम, मोटू उर्फ राघवेंद्र, विपिन उर्फ देवेंद्र प्रताप, अंशू उर्फ योगेश, आत्मा सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में रामानुज को घेरकर आरोपियों ने जान से मार दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

नोट: खबरों और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो: 7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें